भाजपा नेता उदयभान सिंह रावत ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों को भिजवाया अस्पताल
Sep 10 2026
भितरवार। पीडि़त मानव की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसी बात को देखते हुए भाजपा नेता उदयभान सिंह रावत ने एक बार फिर सडक़ दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समय पर उपचार कराने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने गधौटा गांव के पास आमने सामने हुई मोटरसाकिलों की भिडंत में घायल हुए दो युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर ग्राम गधौटा के बस स्टैंड के पास नरवर और भितरवार की ओर से जा रहे दो युवकों की बाइक आमने सामने से टकरा गई। दोनों बाईकों की टक्कर से दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए दोनों युवक सडक़ पर दर्द से काफी देर से कराह रहे थे। इसी दौरान मोहना से वापस लौट रहे भाजपा के जिला मंत्री उदयभान सिंह रावत की नजर घायलों पर पड़ी तो वे वहीं रुक गए। इस दौरान गांव के समाजसेवी युवा नागेंद्र रावत और महीप रावत सहित अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेता उदयभान सिंह रावत ने दुर्घटना की जानकारी बेलगढ़ा पुलिस को दी। जिस पर थोड़ी ही देर बाद एंबुलेस मौके पर पहुंच गई। जिससे दोनों घायल युवकों को भितरवार अस्पताल भिजवाया गया। समय पर अस्पताल पहुंचे जहां घायलों का उपस्थित चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पिछले दिनों भाजपा नेता उदयभान सिंह रावत ने सडक़ दुर्घटना में घायल हुए कुछ लोगों को अस्पताल भिजवाया था। ऐसी मानवता की मिशाल पेश करने वाले भाजपा नेता और उनके साथियों की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









