धूमधाम से मनेगा नुक्कड़ क्लब का 39वां श्री गणेश महोत्सव
Sep 10 2026
ग्वालियर। राम मंदिर चौराहे पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नुक्कड़ क्लब द्वारा श्री गणेश महोत्सव बड़ी ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। विगत 38 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस महोत्सव के सफल संचालन के लिए गत दिवस प्रकाश नारायण शर्मा के कार्यालय पर क्लब की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आकर्षक बैंड धुनों के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन वृंदावन के कलाकारों द्वारा रंगारंग धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। क्लब के सदस्यों ने बताया कि आगामी 22 सितंबर (एकादशी) को विशेष बैंड धुनों के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर (चौदस) को आकर्षक आतिशबाजी के साथ गजानन का विसर्जन किया जाएगा।
बैठक में प्रकाश नारायण शर्मा, अशोक गुप्ता, राजेश चतुर्वेदी, प्रमोद शर्मा, रवि कुमार गर्ग, श्याम बाबू शर्मा, अनिल दुबे, रूपेश राठौर, अजय अग्रवाल एवं वासुदेव गौतम सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









