भितरवार पुलिस की पीताम्बरा होटल के बाहर से 47 क्वार्टर अवैध देशी शराब व 9 बीयर कैन की जप्त

Sep 09 2026

भितरवार। सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई कुछ लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने अवैध शराब बनाने और विक्रय करने बालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। जिसे जारी रखते हुए भितरवार पुलिस ने नगर में घाटमपुर के पास स्थित पीतांबरा होटल से अवैध देशी शराब और बीयर जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके क्रम में बुधवार को एसडीओपी गगन हनवत के मार्गदर्शन और प्रभारी थाना प्रभारी  बलबीर सिंह मावई ने पुलिस कर्मियों के साथ थाना क्षेत्र के होटल और ढाबा चेक किए। पुलिस टीम डबरा भितरवार मार्ग स्थिग घाटमपुर के पास पीताम्बरा होटल पहुंची। जहां टीम को एक व्यक्ति पीताम्बरा होटल के बाहर एक गत्ते की पेटी में व एक बोरी में कुछ रखकर बेचता दिखा जो पुलिस को आता देख पेटी व बोरी को उठाकर भागने लगा जिसे घेरकर पकड़ा एवं नाम पता पूछा तो अपना नाम कैलाश उर्फ कमलेश रावत पुत्र बादाम सिंह रावत उम्र 51 साल निवासी घाटमपुर भितरवार जिला ग्वालियर का होना बताया। 
पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के पास मौजूद गत्ते की पेटी व बोरी को खोलकर देखा तो गट्टे की पेटी में 21 क्वार्टर प्लेन देशी मदिरा के एवं 26 क्वार्टर मसाला मदिरा के मिले तथा सफेद बोरी में 9 कैन बीयर किंगफिशर कम्पनी की मिली। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। और आरोपी कैलाश उर्फ कमलेश रावत को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराकर रवाना किया गया। 
जप्त मशरूका:  21 क्वार्टर प्लेन देशी मदिरा के एवं 26 क्वार्टर मसाला मदिरा तथा 9 कैन बीयर किंगफिशर कंपनी की कीमती लगभग 5,570/- रूपये की जप्त की गई।