वीआरजी कॉलेज में छात्राओं के लिये 30 दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Sep 09 2026
ग्वालियर। मुरार स्थित विजयराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग की नि:शुल्क अल्पावधि स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना के तहत छात्राओं के लिए दो प्रकार के 30 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में महाविद्यालय की सभी संकायों की 200 से अधिक छात्राएं ‘बैंकिंग सेल्स रिप्रजेंटेटिव’ और ‘आर्टिफिशियल ज्वैलरी’ बनाने का प्रशिक्षण ले रही हैं।
प्राचार्य डॉ. एसके श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संचालित ‘बैंकिंग सेल्स रिप्रजेंटेटिव’ प्रशिक्षण में पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक आशुतोष वाजपेयी प्रतिदिन दो घंटे बैंक खाता खोलने, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, बैंक ऋण, फील्ड मार्केटिंग और ग्राहक प्रबंधन सहित बैंकिंग कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। वहीं ‘आर्टिफिशियल ज्वैलरी’ प्रशिक्षण में छात्राओं को कॉपर एवं एल्युमीनियम तार, मोती, नग और धागों की सहायता से विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित आभूषण तैयार करना सिखाया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. श्रीवास्तव ने छात्राओं से शासन की नि:शुल्क योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं नौकरी तलाशने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बनें। प्रशिक्षण का संचालन ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट ऑफीसर डॉ. शर्मिला जैन, डॉ. रुपेश पल्लव और श्रीमती ममता चौहान द्वारा किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









