भाजपा नेताओं की आवभगत में लगता है निगम फंड: महापौर शोभा
Sep 09 2026
ग्वालियर। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है एक तरफ जहां भाजपा संसद में महापौर पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा भेजी जाने वाली राशि और विकास कार्यों पर रोक लगाने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी तरफ इस पर पटवार करते हुए महापौर डॉ. शोभा सिकरवार और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने संसद से जवाब मांगा है कि वह सार्वजनिक तौर पर बताएं कि कौन सी राशि को लेकर आए थे, जिसे उनके द्वारा रोका गया है। महापौर ने कहा कि निगम का पैसा मेहमानों को आवभगत में लग रहा। तो वही जिला अध्यक्ष यादव ने तो यहां तक कह दिया कि वह जल्दी ही भाजपा के लिए काम करने वाले अधिकारियों का मुंह काला करेंगे।
शहर की बदहाल सडक़ें, सीवर व्यवस्था और पानी की समस्या के बीच ग्वालियर की सियासत में महापौर और भाजपा सांसद के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह ने इन समस्याओं के लिए नगर निगम की महापौर और एमआईसी को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने भाजपा सरकार पर ग्वालियर की अनदेखी और पर्याप्त राशि नहीं देने का आरोप लगाया है। ताजा विवाद भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद और तेज हुआ है, जहां सांसद कुशवाह ने नगर सरकार पर निशाना साधा।
राशि का इस्तेमाल नहीं कर पा रही नगर सरकार:सांसद
भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार से ग्वालियर के विकास के लिए राशि लाई जा रही है, लेकिन नगर निगम की महापौर और एमआईसी उस राशि का उपयोग नहीं कर पा रही हैं। सांसद ने सडक़, सीवर और पानी की बदहाली के लिए महापौर और उनकी एमआईसी को जिम्मेदार बताया।
सांसद के बयान के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण शहर की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि निगम अधिकारियों ने कामकाज में सुधार नहीं किया तो उनका मुंह काला किया जाएगा। पार्टी ने सांसदों और मंत्रियों के बंगलों के बाहर धरना देने का भी ऐलान किया है।
वहीं, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि ग्वालियर के विकास के लिए नगर निगम को पर्याप्त राशि नहीं दी जा रही है। महापौर ने यह भी आरोप लगाया कि निगम के अधिकारियों से सरकार के मंत्रियों और नेताओं की आवभगत कराई जा रही है। महापौर ने सांसद भारत सिंह कुशवाह से सवाल किया कि उन्होंने ग्वालियर के विकास के लिए कौन-सी राशि उपलब्ध कराई है? उनका सवाल है कि यदि सांसद विकास के लिए राशि लेकर आए थे तो वह कौन-सी राशि थी, जिसे महापौर या नगर निगम ने रोक दिया।
महापौर का यह भी आरोप है कि ग्वालियर के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों पर सरकार और भाजपा की ओर से क्या जवाब आता है, यह भी महत्वपूर्ण होगा। गौर करने वाली बात यह है कि नगर निगम की वित्तीय स्थिति को लेकर महापौर पहले भी सार्वजनिक रूप से सवाल उठा चुकी हैं। दिसंबर 2023 में उन्होंने निगम की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सरकारी वाहन तक वापस कर दिया था और शासन से आर्थिक मदद नहीं मिलने की बात कही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









