शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की नींव रखते हैं : हरिओम गौतम
Sep 08 2026
ग्वालियर। गोल्डन यूथ एंड कल्चरल सोसायटी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर बाल भवन, सिटी सेंटर में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्वालियर शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों से जुड़े शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी हरिओम गौतम तथा कौशलेंद्र सिंह कौरव उपस्थित रहे।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी हरिओम गौतम ने कहा कि आज इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में बच्चों के लिए ज्ञान प्राप्त करना पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गया है, लेकिन केवल इंटरनेट या तकनीक के माध्यम से कोई विद्यार्थी संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण और चरित्र निर्माण का मार्गदर्शक होता है। राष्ट्र निर्माण के लिए अच्छे और संस्कारवान नागरिक तैयार करने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षकों की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ गई है।
मुख्य अतिथि मधुसूदन भदौरिया ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। एक शिक्षक अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों के माध्यम से आने वाली पीढिय़ों को दिशा देता है। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है।
महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज ने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उनमें मानवीय मूल्यों, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट विद्यार्थियों के निर्माण का आह्वान किया।
समारोह में अतिथियों द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 शिक्षकों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मेंद्र ख्याति सेंगर ने किया। संस्था अध्यक्ष आशीष सिंह चौहान ने अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकगण, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









