बारिश के बाद बढ़ी उमस, वायरल फीवर, सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े
Sep 08 2026
ग्वालियर। अब बारिश रुकने के बाद तापमान बढऩे से उमस बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के बीच वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश के मरीज अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था।
मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायत वाले मरीज बढ़े हैं। लोग इलाज के लिए अस्पताल और निजी क्लीनिक पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बारिश के बाद हवा में नमी बढऩे और तापमान में बदलाव से संक्रमण की समस्या बढ़ सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में खास सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









