वीनस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sep 07 2026
ग्वालियर। वीनस पब्लिक स्कूल आनंद नगर में शिक्षक दिवस हर्ष, उल्लास एवं कृतज्ञता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन एवं संस्थापक डॉ. ओपी गुप्ता, संस्थापक एवं मार्गदर्शक डॉ. निर्मला गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया तथा एक प्रभावशाली नाटिका के माध्यम से कक्षा-कक्ष में शिक्षकों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों और उनके धैर्य, समर्पण एवं जिम्मेदारी को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
समारोह का विशेष आकर्षण शिक्षकों को उनकी प्रतिभा, कार्यक्षमता, व्यक्तित्व एवं विशिष्ट गुणों के अनुरूप दिए गए सुंदर, अर्थपूर्ण एवं रचनात्मक उपाधियाँ रहीं। इसके साथ ही उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रियंका अग्रवाल, हर्षी गुप्ता, कौशल गर्ग, राजेश्वरी लकोटिया तथा मानसी कपूर को ‘बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह समारोह उन समर्पित शिक्षकों को नमन था, जो ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन-मूल्यों का संचार कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। समारोह ने पूरे वीनस परिवार को गुरु-शिष्य के पवित्र संबंध और शिक्षक के महत्व की अनुभूति से भर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









