मानव अधिकार प्रोटेक्शन की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष झा ने परिचय पत्र सहित दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Sep 06 2026

ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन ऑ$फ इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारीयो की आवश्यक बैठक ग्वालियर सर्किट हाउस पर संपन्न हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा एवं संरक्षक डॉ एचसी जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में नवीन सदस्यों को परिचय पत्र सोपा गया इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई बैठक में जिला अध्यक्ष रेखा गंभीर महासचिव अंकित जैन, अखिलेश गोयल भी मौजूद रहे सभी ने अपने अपने विचार प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखे जिन पर विचार उपरांत आगामी कार्यक्रम तैयार किए गए।
 बैठक में संगठन द्वारा शहर की सडक़ों की गंभीर हालात को लेकर निगम कमिश्नर से मिलकर समस्या का समाधान कराना। शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात समस्या को लेकर व्यापारियों से चर्चा के उपरांत ट्रैफिक पुलिस अधिकारियो से मिलकर समाधान निकालना इसके अलावा और भी कार्यक्रम तय हुए है उन्हें जल्द अमल में लाया जाएगा। बैठक में आभार महासचिव अंकित जैन ने किया।