अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में संकल्प पारित
Sep 06 2026
ग्वालियर। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजेंद्र सिंह भदौरिया की अगुआई में महाराणा प्रताप भवन अमलतास कुंज बिहार में आयोजित बैठक में खास संकल्प पारित कर समाज के बंधुओं का आव्हान किया गया। बैठक में खास मुद्दे 11 सितंबर दोपहर 3 बजे महाराणा प्रताप भवन से अधिकाधिक क्षत्रिय बंधु एकत्रित हो कर कमिश्नर के कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन कर मिहिर भोज के निमित ज्ञापन सौंपेंगे। अगला बिंदु 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व महाराणा प्रताप भवन अमलतास कुंज बिहार प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा, सभी पदाधिकारीगण अभी से प्राणप्रण से जुट जाए। चम्बल ग्वालियर के गौरव मेंहगांव कुलभूषण महासभा संरक्षक केपी सिंह भदौरिया ने जोशीले उदबोधन में युवाओं में जोश भरते हुए आव्हान किया कि हजारों युवा पीढ़ी को जोड़ें और पूर्वजों के अतीत से परिचय कराने घर घर सम्पर्क करें। वरिष्ठ नेतृत्व विभिन्न समाज के पुरोधाओं से जीवंत संपर्क कर एक जुटता के साथ दशहरा पर्व मनाने की कार्ययोजना तैयार करें ताकि अन्य लोगों में संदेश जावे अब क्षत्रिय समाज जाग गया है। एकजुट होकर हजारों की संख्या में भव्य कार्यक्रम दशहरा का आयोजन करै। इसके अलावा सभी क्षत्रिय महापुरुषों की जयंती मनाने का भी संकल्प पारित किया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह तोमर, रघुराज सिंह तोमर, संभाग प्रमुख रणवीर सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया, महामंत्री नरेंद्र भदौरिया, शिवशंकर भदौरिया, राघवेंद्र परमार, रणवीर सिंह भदौरिया, भूपेंद्र सिंह पवैया, हरी सिंह भदौरिया समेत सैकड़ों क्षत्रिय बंधुओं शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









