प्रगतिशील प्रजापति सभा ने किया शिक्षकों का सम्मान

Sep 06 2026

ग्वालियर। सामाजिक संस्था प्रगतिशील प्रजापति सभा ग्वालियर गत् 70 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रजापति समाज के बच्चे जो ग्वालियर शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत है और शिक्षा प्राप्त करने ग्वालियर के शिक्षा संस्थानों में पढ़ रहे हैं उनके लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। समाज में ऐसे बच्चे जो आर्थिक अभाव के कारण पढऩे में असमर्थ हैं उन्हें भी समाज के सहयोग से मदद की जा रही है। शिक्षक ही समाज और राष्ट्र का निर्माता है उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
इसी क्रम में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी शिक्षक शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल श्रीफल ओर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षाविद जगदीश प्रजापति विशिष्ट अतिथि में डां कमल प्रजापति, पवन गोले, लाखन प्रजापति के साथ जीतेन्द्र बाजोरिया, मनोहर गोले व वरिष्ठ समाजसेवी भी उपस्थित रहे। 
मुख्य अतिथि जगदीश प्रजापति ने समाज को संदेश दिया कि आपके परिवार में कोई भी कार्य प्रमुख हो लेकिन बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान ही नहीं है हमें बोलने अपनी बात रखने का संस्कार भी सिखाती है जो शिक्षित व्यवसायी है वो ज्यादा सफल होते हैं शिक्षा ही हरे ताले की चाबी है जो खुशहाली के हर रास्ते खोलती है। इस अवसर पर मौनिका प्रजापति ने भी महिलाओं को बच्चों का प्रथम गुरु बताते हुए कहा कि एक मां ही है बच्चों को गुरु के रूप में संस्कारित कर अच्छे बुरे का ज्ञान कराती है साथ ही दो परिवारों को जोडऩे में सेतु का काम करते घर को स्वर्ग बनाती है। इस अवसर पर पवन गोले, भगवान दास प्रजापति ने भी समाज को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि हमें हर क्षेत्र में आगे बढऩा है। कार्यक्रम में संजय प्रजापति ने सभी शिक्षकों एवं समाज बन्धुओं को बढ़ चढक़र भाग लेने पर कहा कि आपके कारण ही इस कार्यक्रम की भव्यता बड़ी है आपको सम्मानि करते हुए हम सभी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर वेदप्रकाश सुजेनिया, भालचंद्र विश्वकर्मा, नारायण दास प्रजापति, राज प्रजापति, देवेन्द्र प्रजापति, हेम सिंह रोतेले, बलराम प्रजापति, उपस्थित रहे संचालन रामकुमार प्रजापति व आभार चन्द्रभान प्रजापति ने व्यक्त किया।