सीवर समस्या को हल करने निगमायुक्त ने रात में किया निरीक्षण
Sep 06 2026
ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 5 एवं 18 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आने के बाद निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने बीती रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में सीवर व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पीएचई अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की प्रत्येक सीवर लाइन और हर चैंबर की सफाई कराई जाए, ताकि कहीं भी सीवर जाम या ओवरफ्लो की स्थिति न बने। उन्होंने अधिकारियों से सीवर लाइनों की स्थिति की जानकारी भी ली और सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या को प्राथमिकता से दूर किया जाए और सफाई के बाद भी संबंधित क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त टी. प्रतिक राव, नोडल अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव सहित पीएचई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









