लायंस क्लब आस्था ने 21 शिक्षकों का किया सम्मान

Sep 05 2026

ग्वालियर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर आस्था द्वारा एमिनेंट स्कूल गांधी नगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 21 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीफ एरिया लीडर लायन अजय सपरा एवं विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन भूपेंद्र तोमर एवं प्रिंसिपल शोभा शशि रही। अतिथियों ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान-पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय सपरा ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक शिल्पकार हैं। वे विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके संस्कार, व्यक्तित्व और जीवन की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक का योगदान किसी भी समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र तोमर ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा का सम्मान है।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनीता सिंह, पूर्व जेड सी प्रीती सिंह एवं ज्योति अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रेखा मथुरिया, रश्मि अग्रवाल, सीमा बंसल,सचिव चंचल सिंह,रोमा जैन,रश्मि शांगड़े, पूजा चौरसिया, कविता गुप्ता, कविता भाटिया आदि उपस्थित रहे।