शिक्षक/गुरु हमारे लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा स्रोत:विजय शर्मा
Sep 05 2026
ग्वालियर। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण रजि. ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नाका चंद्रवदनी गड्ढे वाले मोहल्ले में स्थित गोपाल प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों का स्मृति चिन्ह सॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में शिक्षक यानी गुरु को माता-पिता के बाद पहला गुरु बताते हुए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा स्रोत तथा गुरुजी हमें परमात्मा से मिलन एवं भक्ति संस्कार के प्रति हमें सजक करते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु हमारे जीवन में क्यों आवश्यक है शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है इस पर प्रकाश डालते हुए देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्रों को उनके संकल्प पर चलने की बात रखी। विशेष अतिथि राष्ट्रीय सदस्य राम शंकर शर्मा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमन मिश्रा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा प्रदेश सचिव सुनील गौतम अजय शर्मा भूपेन भार्गव आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









