आंगनवाड़ी केंद्रों पर हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
Sep 05 2026
ग्वालियर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर टापू मोहल्ला, हैदरगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक स्वरूप में सजकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, मटकी फोड़ एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की एवं राधा के गानों पर मनमोहक नृत्य छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी को फल पहाड़ एवं पुरस्कार वितरण किए गए।। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति रुचि विकसित करना था। इस अवसर पर श्रीमती दिपक रावत, श्रीमती आरती मिश्रा, मीणा खरे, रेखा रजक गीता सूर्यवंशी, आरती कुशवाहा, अनिता राय, अंजलि जैन रामवती जाटव इत्यादि उपस्थिति रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









