भगवान श्रीकृष्ण सनातन परंपराओं एवं जीवन मूल्यों के महान प्रेरणास्रोत हैं:आशीष उषा अग्रवाल

Sep 05 2026

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर थाटीपुर स्थित प्राचीन द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की एवं धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।
इस अवसर पर आशीष उषा अग्रवाल ने देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं जीवन मूल्यों के महान प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद समस्त प्रदेश व देशवासियों पर सदैव बना रहे और भारत निरंतर प्रगति एवं गौरव के पथ पर आगे बढ़ता रहे।