7 दिवसीय जेसी सप्ताह 9 सितंबर से

Sep 05 2026

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी जेसी सप्ताह 9 सितंबर से 15 सितंबर तक मनाया जा रहा है। नेशनल द्वारा इस वर्ष इस कार्यक्रम की थीम ‘777’ रखी गई है। क्योंकि इस वर्ष जेसीआई इंडिया को 77 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और 7 दिवसीय कार्यक्रम भी किया जाता है।  अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल से बताया गया कि इस बार जेसीआई ग्वालियर और  जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शिनी द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर जेसी सप्ताह आयोजित किया जा रहा है।
जेसी सप्ताह के प्रथम दिवस 9 सितंबर को एक ट्रेनिंग ‘मनी आउटलुक ट्रेनिंग सेशन’ शाम 4 बजे से मील का पत्थर केशर टॉवर में आयोजित किया जा रहा है। द्वितीय दिवस 10 सितंबर को एक कार्यक्रम ‘परिवार के लिए खेल दिवस’ शाम 4 बजे से जीवाजी क्लब में आयोजित किया जा रहा है।  तृतीय दिवस 11 सितंबर को एक कार्यक्रम ‘मानवीय कर्तव्य और डिजिटल आउटरीच दिवस’ पर किया जायेगा। चतुर्थ दिवस 12 सितंबर को एक कार्यक्रम ‘ग्वालियर की आवाज़’, सीजन 15 का समापन शाम 3 बजे से होटल रीजेंसी स्क्वायर में आयोजित किया जा रहा है।, कार्यक्रम में 30 हज़ार से भी अधिक के पुरस्कार वितरण किए जाएंगे और प्रतिभागी के लिए  पंजीकरण शुल्क 350 रूपए रखी गई है।  इस कार्यक्रम का ऑडीशन 6 सितंबर को सुबह 10 बजे से होटल रीजेंसी स्क्वायर में आयोजित किया जाएगा। 
जेसी सप्ताह के पंचम दिवस 13 सितंबर को एक ‘$िफटनेस प्रोग्राम’ सुबह 6:30 बजे से कटोराताल पर आयोजित किया जा रहा है। इसी दिन एक और कार्यक्रम ‘दान प्रोजेक्ट’ सुबह 9 बजे से स्वर्ग सेवा सदन, गुड़ी गुडा का नाका पर आयोजित किया जा रहा है। षष्ठम दिवस 14 सितंबर को एक  कार्यक्रम ‘मेगा बंपर हाउसी’ शाम 7 बजे से दीन दयाल मॉल में आयोजित की जा रही है। सप्तम दिवस 15 सितंबर को जेसी सप्ताह का समापन जेसेरेट डे कार्यक्रम के साथ शाम 8 बजे से होटल लैंडमार्क में आयोजित किया जा    रहा है।