22 फीट ऊंची मटकी फोडक़र बरसाना बांके बिहारी टोली बनी विजेता
Sep 04 2026
ग्वालियर। मुरार जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हिन्दू उत्सव आयोजन समिति, मुरार द्वारा अग्रसेन चौक, सदर बाजार मुरार में आयोजित चतुर्थ वर्ष की मटकी फोड़ प्रतियोगिता भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच ग्वालियर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से आई गोविंदाओं की टोलियों ने उत्साह और जोश के साथ जोर आजमाइश की।प्रतियोगिता में बरसाना बांके बिहारी टोली, केदारपुर बनवासी छात्रावास के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 सेकंड में 21 फीट ऊंची मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ दी और प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। बच्चों के इस साहसिक प्रदर्शन पर पूरा आयोजन स्थल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 3100 रुपये प्रदान किया गया। समिति के सचिव अमित सेठी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अधिकतम सात गोविंदा टोलियों का चयन किया गया था। कार्यक्रम का स्वागत भाषण संयोजक अनुराग कुशवाहा ने दिया। प्रतियोगिता के दौरान छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में दर्शकों की सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल रहे। अध्यक्षता स्वामी ऋषभदेवानंद, आदर्श गौशाला लालटिपारा ने की। विशिष्ट अतिथियों में उदयवीर सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष मेला प्राधिकरण, डॉ. आर.एस. तोमर, कुलपति अमिटी विश्वविद्यालय, संजय मंगल, चैंबर कार्यकारिणी सदस्य तथा बृजेश दुबे, ठेला व्यवसायी संघ संरक्षक उपस्थित रहे।
गोविंदा टोलियों के संरक्षक के रूप में शिव शक्ति आइस फैक्ट्री, पार्षद ममता अरविंद शर्मा, द रिटेल क्लॉथ संगठन, खेरिज किराना व्यापार संघ मुरार, द्रव्य रियलिटी, एडमायर बाय नवकृति सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनोज राठौर, प्रमोद अग्रवाल, अनिल जैन, प्रतीक जैन एवं बालकिशन गुप्ता शामिल रहे। इस अवसर पर समिति के संरक्षक नेमीचंद जैन, अध्यक्ष ओम प्रकाश झा, सह सचिव अनिल बनबारिया, सह संयोजक मनीष अग्रवाल, योगेश राठौर, शत्रुघ्न अग्रवाल, शेखी अरोड़ा, नितिन अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









