अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, महामंत्री सुनीता बिंदल और कोषाध्यक्ष नीलम जैन चुनी गई

Sep 04 2026

ग्वालियर। अग्रसेन जयंती के उपलक्षय में अग्रवाल नव युवक संघ एवं अग्रवाल महिला मण्डल की बैठक का आयोजन अग्रसेन भवन किला गेट पर किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से महिला मंडल की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, महामंत्री सुनीता बिंदल और कोषाध्यक्ष नीलम जैन को चुना गया। सभी ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। बैठक में अग्रसेन जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा हुई, जिसमें सभी की सहमति से 11 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर समापन तक की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें वन्दनवार बनाना, 1 मिनिट गेम, अग्रसेन महाराज जी सजाओ, मिस एंड मैसेज सैफ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर विचार हुआ। साथ ही अग्रकुल महिला समिति, अग्र चेतना महिला समिति, अग्रोदय महिला समिति, अग्रवाल महिला विकास समिति व अंय समितियों द्वारा एवं कई अग्रवाल परिवारों द्वारा अग्रसेन जयंती चल समारोह का जगह जगह स्वागत करने का तय हुआ।