एनएक्सटी क्वांटम ओएस में नए बदलाव से एआई+ यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
Sep 03 2026
ग्वालियर। एआई+ स्मार्टफोन ने एनएक्सटी क्वांटम ओएस का नया वर्जन 1.1 पेश किया है। यह नया वर्जन यूज़र्स की प्राइवेसी को और मजबूत करेगा और साथ ही उन्हें यह समझने और कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान करेगा कि अलग-अलग ऐप्स उनके फोन और डेटा को कैसे एक्सेस कर रहे हैं। डेटा को भारत में ही सुरक्षित रखने और उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एनएक्सटी क्वांटम ने एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिसके तहत ऐप्स से जुड़ा 100' डेटा ट्रैफिक भारत में मौजूद सर्वर्स के जरिए ही प्रोसेस होगा। यह सिस्टम 1,000 से ज्यादा कनेक्शन्स और 172 अलग-अलग डेस्टिनेशन आईपी एड्रेस से जुड़े सोर्स रूल्स की ऑटोमैटिक जाँच करता है, ताकि नेटवर्क की सिक्योरिटी मजबूत बनी रहे। खास बात यह है कि पूरा डेटा ट्रैफिक और आईपी पिंग्स भारत के नेटवर्क के भीतर ही रहते हैं।सिर्फ जरूरी गूगल कोर सर्विसेस के लिए डेटा ट्रैफिक कैलिफोर्निया और सिंगापुर तक जाता है, क्योंकि ओएस की कुछ सामान्य सर्विसेस के लिए इनका इस्तेमाल जरूरी है। इससे न सिर्फ डेटा सुरक्षित रहेगा, बल्कि एनएक्सटी क्वांटम ओएस के तहत यूजर्स की निजी जानकारी की सुरक्षा भी और मजबूत होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









