परिवार गहरी नींद में तभी ढह गया मकान,मां बेटे की मौत
Sep 03 2026
ग्वालियर। खाना खाकर परिवार के साथ सो रहे एक परिवार पर वही मकान भरभराकर गिरा, जिसमें वह सो रहे थे। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटियां और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना डबरा थाना क्षेत्र के जंगीपुरा में बीती रात करीब ग्यारह बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस और स्थानीय लोग बचाव में जुटे और पांच लोगों की जान बचा ली। जिसमें तीन घायलों की हालत ज्यादा गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
डबरा थाना क्षेत्र के जंगीपुरा निवासी जोगेन्द्र रजक मजदूरी करता हैं। बीती रात वह खाना खाकर अपने मकान में पत्नी सीमा और बेटा आदित्य डेढ़ साल, बेटियांरागिनी, नैनसी, वैष्णवी और गौरी के साथ सोया था। पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। रात करीब सवा 11 बजे के बीच उनका मकान भरभराकर गिर गया और पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पलभर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
जोगेन्द्र अपने परिवार के साथ हंसी खुशी रह रहा था। माली हालत ठीक न होने के कारण वह अपने मकान की मरम्मत नहीं करा पा रहा था। बीती रात सोने से पहले तक सब ठीक था और एक ही पल में पूरा परिवार उजड़ गया, क्योंकि मां और बेटे की मौत हो चुकी है और पिता व दो बेटियां जिन्दगी की लड़ाई लड़ रही हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से चलाया रेस्क्यू
पूरा परिवार दबा हुआ था, जिसे देखकर थाना प्रभारी डबरा संजय शर्मा ने स्थानीय लोगों की पुलिस के साथ मिलकर टीम बनाई और रेस्क्यू चलाया। त्वरित कार्रवाई होने से जोगेन्द्र, वैष्णवी, गौरी और रागिनी को गंभीर हालत में निकाल लिया। जबकि सीमा और आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल जोगेन्द्र, वैष्णवी, गौरी और रागिनी को गंभीर हालत में उपचार के लिए डबरा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर जोगेन्द्र, रागिनी और वैष्णवी की हालत ज्यादा गंभीर होने पर तुरंत ही उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है, जहां पर उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
बताया गया है कि जिस मकान में हादसा हुआ है, वह काफी जीर्ण-शीर्ण हालत में था और फिर से नया कोई हादसा न हो जाए, इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम रात भर डटी रही और हर स्थिति पर नजर रखी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









