अग्रसेन चौक पर मातृशक्ति ने भगवान अग्रसेन को बांधी राखी, आरती कर लिया आशीर्वाद
Sep 03 2026
ग्वालियर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर अग्रसेन चौक मुरार में अग्रसेन उत्सव समिति एवं शहर के अग्रवाल समाज के बंधुओं के सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान अग्रसेन को राखी बांधी और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर भगवान अग्रसेन की विधिवत आरती उतारी गई तथा उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में 65 से 70 मातृशक्ति की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे पूरा वातावरण भक्ति, उत्साह और आत्मीयता से भर गया।
आयोजन के दौरान उपस्थित महिलाओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अग्रसेन उत्सव समिति द्वारा उपस्थित महिलाओं को उपहार भेंट किए गए। तट पश्चात उपस्थिति सभी को चाय-नाश्ते कराया गया और एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने अग्रवाल समाज की एकजुटता, भाईचारे, संस्कार और मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









