विक्टर कॉन्वेंट स्कूल में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया
Sep 03 2026
ग्वालियर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विक्टर कॉन्वेंट स्कूल में जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्योति अग्रवाल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बलराम एवं यशोदा मैया सहित विभिन्न पात्रों के रूप में अत्यंत सुंदर एवं मनमोहक रूप में सजकर आए। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों का चयन करना निर्णायकों के लिए भी काफी कठिन रहा।
बच्चों के उत्साह और प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल अंजना गर्ग एवं वाईस प्रिंसिपल सृष्टि गर्ग ने निर्णय लिया कि प्रतियोगिता में सुंदर वेशभूषा में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम में अथर्व भागोरिया ने बलराम, नम्रता शाक्य ने यशोदा मैया, कृष्णा अग्रवाल ने सुदामा, वैष्णवी यादव ने राधा तथा धृति अग्रवाल ने श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने अभिनय एवं प्रस्तुति से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया।
मुख्य अतिथि ज्योति अग्रवाल एवं प्रिंसिपल अंजना गर्ग द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह सभी गतिविधि डायरेक्टर सारांश गर्ग की देख रेख में सम्पादित हुई इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय एवं उत्सवमय वातावरण से भर दिया। बच्चों के साथ-साथ शिक्षक एवं अभिभावक भी जन्माष्टमी के रंग में रंगे नजर आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









