भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा समाधिया नियुक्त

Sep 03 2026

ग्वालियर। भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत समाज सेवी सीमा समाधिया को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र से आई कुमारी रूपाली यादव ने नियुक्ति पत्र सोंपा। फाउंडेशन द्वारा मध्य प्रदेश शासन से विधवा एवं एकल महिलाओं के लिए 5000 मासिक पेंशन की जाए एवं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं के घर तक पहुंचाया जाए वहीं संस्था द्वारा समाज की हर एकल परित्यक्त और तलाकशुदा महिलाओं के मान सम्मान और हक की लड़ाई के लिए संगठन पूरी मजबूती से लड़ेगा। अपनी नियुक्ति पर सीमा समाधिया ने कहा की आगामी भोपाल विधानसभा सत्र के दौरान लाखों की संख्या में विधवा और एकल महिलाएं भोपाल पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर एक ऐतिहासिक आंदोलन और प्रदर्शन कर सकती है। जिसकी रूपरेखा बैठक में तय की जाएगी। उन्होंने बताया जब कोई महिला विधवा होती है तो उसका हाथ थामने वाला कोई नहीं होता लेकिन अब भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन हर उस बहन मां और बेटी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। हम सरकार से निवेदन भी करेंगे और अपने हक के लिए सडक़ से लेकर भोपाल तक अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। इस अवसर पर मीनू परिहार, सुनीता तोमर, संजू जाटव, गुंजा जाटव, माधुरी नरवरिया, सरला दास, विनीता तोमर, उमा महेश्वरी, माला शाक्य, माया कुशवाहा, अमिता चंदेल सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।