हमें हमेशा साहस के साथ हर परिस्थिति का सामना करना चाहिए:डॉ सुनील पाठक
Sep 03 2026
ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित पार्वतीबाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय में बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में व्याख्यान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील पाठक ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण एवं बलराम के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें हमेशा साहस के साथ हर परिस्थिति का सामना करना चाहिए। मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है जैसा वह विश्वास करता है वैसा ही बन जाता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ वंदना सेन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें फल की चिंता किए बिना ही अपने कर्म करते रहना चाहिए एवं सुख दुख में समान रहना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ संजीव चौधरी ने अपने सभी विद्यार्थियों को निरंतर कर्मशील रहने की प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना सेन एवं आभार डॉ संजीव चौधरी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ शालिनी पांडेय, शिवानी उपाध्याय, स्वर्णा दुबे एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









