महासभा की नारी शक्ति द्वारा सुंदरकांड, राधाकृष्ण रास और सम्मान समारोह संपन्न

Sep 03 2026

ग्वालियर। मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल के नेतृत्व में महिला महासभा की नारी शक्ति ने एक भव्य सुंदरकांड, राधाकृष्ण रास और सम्मान समारोह का आयोजन गिर्राज धर्मशाला दौलतगंज पर रखा। जिसमें मध्यप्रदेश महासभा के प्रदेश अध्यक कैलाश मित्तलद्व राजेश ऐरन, चैंबर के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, वेदप्रकाश बंसल, नवीन गर्ग, मोहन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महिला महासभा श्रीमती लता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू अग्रवाल, सरला गोयल, प्रतिभा अग्रवालद्व रंजना गोयल, रंजना अग्रवाल, पूनम गर्ग, रुचि गोयल, रेखा अग्रवाल, नीलम गोयल, निधि अग्रवाल, पारुल बंसल,पारुल अग्रवाल, कांता गोयल, सीमा गर्ग, मधु मंगल एवं समस्त पदाधिकारी गण और वरिष्ठ समाजसेवी और उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष और नारी शक्ति द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण अग्रवाल जी का और सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस आयोजन में सभी बहनों ने उत्साह पूर्वक अपनी भागीदारी देकर आयोजन को सफल बनाया।