जन्माष्टमी के अवसर पर अखिलेश्वर मंदिर में पहली बार होगा गरबा डांडिया एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता

Sep 02 2026

ग्वालियर। चलेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उक्त जानकारी अचलेश्वर युवा मंडल के रवि चौबे एवं काबेरी वेलफेयर सोसाइटी की कंचन राव ने एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने देते हुए बताया कि इस वर्ष कृष्ण जन्मोत्सव पर 56 भोग, फूल बंगला, भजन संध्या, दही हांडी और सबसे विशेष अचलनाथ भगवान के कृष्ण बाल स्वरूप के रूप में दर्शन होंगे। वहीं आकर्षक विद्युत सजावट अखिलेश्वर मंदिर से सनातन मंदिर रोड पर की जाएगी। मध्य रात्रि ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विशेष पूजन एवं महा अभिषेक ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ संपन्न होगा। वही जन्माष्टमी पर सांयकाल आरती के बाद दर्शनार्थियों को छप्पन भोग महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। वही कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में मुरार स्थित निक्की पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा भव्य दही हांडी कार्यक्रम एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।