जर्जर मार्ग जल्द दुरुस्त नहीं कराया तो अपनाऊंगा आंदोलन का मार्ग: रघुबीर सिंह यादव

Sep 02 2026

भितरवार। बारिश में खराब हुई रोड़ से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रोड़ पर जल्द से जल्द मुरम दलबाएं। जर्जर मार्ग जल्द दुरुस्त नहीं हुआ तो वार्डवासियों के साथ आंदोलन का मार्ग अपनाऊंगा। यह बात पार्षद पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रघुबीर सिंह यादव ने सीएमओ से कही। नगर के वार्ड क्रमांक 10 पार्षद पति रघुबीर सिंह यादव (वकील) ने बारिश में खराब हुई रोड़ को लेकर सीएमओ रीता केलशिया को एक ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने वार्ड में सहारन गुरुद्वारा पेंता से गिंदी सरदार के डेरा तक खराब जर्जर पड़ी रोड़ पर मुरम डलवाने की मांग की है। 
ज्ञापन में श्री यादव ने बताया कि उक्त मार्ग बारिश के कारण बहुत खराब हो चुका है। दयनीय हालत में इस रोड़ पर सरदारों के डेरों पर रहने वाले लोगों के बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नहर पर रोड़ होने से स्थिति बहुत खराब है। जिससे आए दिन दुर्घटना या अनहोनी घटना की आशंका बनी रहती है। अगर इस मौसम में किसी की तबियत बिगड़ जाए तो रोड़ खराब होने से आसानी से उसे अस्पताल उपचार के लिए नहीं ले जा सकते। वहीं उन्होने बताया कि अभी बारिश के मौसम में एक सरदार जी का देहांत हो गया है। जिससे उनकी अंत्येष्ठि की क्रिया में शामिल होने आए उनके रिश्तेदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं ज्ञापन में श्री यादव ने बताया कि रोड़ पर मुरम डलवाने के लिए समय समय पर नगर परिषद अध्यक्ष को मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन आज तक रोड़ पर मुरम नहीं डाली गई। वहीं पार्षद पति ने ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 7 दिन के भीतर रोड़ पर मुरम नहीं डलवाई गई तो वार्डवासियों साथ नगर परिषद का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।