सनातन धर्म मंदिर में बहुमूल्य आभूषणों से सजेंगे भगवान चक्रधर, फूलों से महकेगा फूल बंगला

Sep 02 2026

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व भव्यता के साथ मनाया जाएगा उसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। अध्यक्ष विजय गोयल प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला,कोषाध्यक्ष राकेश बंसल एवं आयोजन समिति के संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल लल्ला ने बताया कि समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है। इस अवसर पर भगवान चक्रधर का बहुमूल्य स्वर्ण आभूषणों सीतारामी हार, कण्ठा, कंगन, कड़े, मकराकृत कुण्डल से श्रृंगार किया जाएगा। जिसमें इस अवसार पर भगवान चक्रधर के लिए मथुरा वृंदावन से नई पोशाक लाई जा रही है। मथुरा वृंदावन आगरा एवं कन्नौज के विभिन्न प्रकार के लगभग सवा क्विंटल सुगन्धित पुष्पों से भव्य एवं आकर्षक फूल बंगला तैयार किया जाएगा। मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा काम तेजी से चल रहा है।
5 सितंबर को नंदोत्सव के अवसर पर ठाकुर जी के समक्ष विशाल छप्पन भोग अर्पित होंगे, इसके लिए मथुरा वृंदावन के कार्यक्रम द्वारा मंदिर परिसर में शुद्धता के साथ विशाल छप्पन भोग तैयार जा रहा है। आयोजन समिति के श्री लल्ला जी ने बताया श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के लिए लगभग ढाई क्विंटल माखन मिश्री से लगभग 15000 कुलियां तैयार की जा रही हैं। समिति का प्रयास है कि सभी दर्शनार्थ व्यक्तियों भक्तों का इत्र फुलेल से स्वागत वंदन हो ।भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर रात्रि 12  बजे आकर्षक आतिशबाजी होगी।