लायंस क्लब आध्या द्वारा केलादेवी बालिका गृह में 21 पौधे लगाए गए
Sep 02 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आध्या द्वारा केलादेवी बालिका गृह में 21 पौधे लगाए गए। द्य जिसमें पपीता, आम, नीम,पीपल, शीशम, जामुन, बेलपत्र, अनार, केला आदि के पौधे थे। साथ ही 40 बालिकाओं को प्रसादम कार्यक्रम के अंतर्गत भोजन कराया गया। ये कार्यक्रम अध्यक्ष अलका अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया था। सभी बच्चियों को टॉफी, चॉकलेट दिए गए और बच्चियों और सदस्यों ने अलका द्वारा केक काटने पर जन्मदिवस की बधाई दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व रीज़न चेयरपर्सन एमजेएफ मीनाक्षी गोयल, विशिष्ट अतिथि भारत तिवारी संचालक बालिका गृह रहे। ऋचा शर्मा, गंगा प्रजापति, मधु तिवारी और अस्फा खान का स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक सविता शर्मा रही। आभार क्लब सचिव सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रीना मित्तल,साधना बंसल, नीलम वर्मा, गीता भटनागर, आराध्या क्लब अध्यक्ष कल्पना प्रदीप उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









