क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर जौहरी ने निगमायुक्त को ज्ञापन पत्र दिया
Sep 02 2026
ग्वालियर। मप्र कांग्रेस कमेटी ई के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओर आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हमीद खां उस्मानी ओर कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला सचिव देवेंद्र वर्मा ने नई सडक़ बावन पाएगा के पीडि़त क्षेत्रवासियों के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने हेतु निगमायुक्त अभिषेक चौधरी को निगम मुख्यालय पर ज्ञापन पत्र दिया।
ज्ञापन पत्र के द्वारा नई सडक़ वार्ड 35 बावन पाएगा मस्जिद के सामने बाली गली में विगत एक माह से भी अधिक समय से सीवर का दूषित पानी चेंबर से उफन रहा हे। जिसकी वजह से वहां के रहवासीयों को डेंगू जेसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जबकि क्षेत्र वासी पीएचई से लेकर संबंधित अधिकारियों को बार बार अबगत कराने के बाद भी आज दिनांक तक संबंधित अधिकारियों एवं वार्ड अधिकारीयों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही हे। जहां तक न ही वार्ड अधिकारी, न ही वार्ड दरो$गा एवं इस समस्या से जुड़े पीएचई अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं।
वहीं वार्ड 35 में ही शेख की बगीया स्थित गणेश चौक के क्षेत्रवासी पीएचई अधिकारी एवं बोरिंग ठेकेदार की हठधर्मिता की वजह से विगत दो माह से पानी की किल्लत से जूझने को मजबूर हे। शेख की बगीया में मोजूदा बोरिंग मशीन छोटी होने के कारण उसकी सप्लाई गणेश चौक तक नहीं पहुंचती है। बोर मशीन बड़ी डालने के लिए काफी समय से क्षेत्रवासी पीएचई अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी आज दिनांक तक समस्या का समाधान नहीं होने से ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित अधिकारियों को किसी भी तरह की कोई कार्यवाही का डर नहीं हे। अनूप जौहरी ने वार्ड 35 के सभी पीडि़त क्षेत्र वासियों की ओर से निगमायुक्त अभिषेक चौधरी को ज्ञापन पत्र सौंपते हुए मांग की हे कि नकारा ओर असंबेदन शील ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए वार्ड 35 बावन पाएगा के क्षेत्र वासियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करायें जाने की निगमायुक्त से मांग की हे। ज्ञापन देने वालों में कामरान कुर्रेशी, किशनलाल रैगर, फारुख खांन आदि ने ज्ञापन पत्र दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









