हिन्दू उत्सव आयोजन समिति मुरार द्वारा मटकी फोड़ का महासंग्राम आज, विजेता टोली को मिलेंगे 51 हजार
Sep 02 2026
ग्वालियर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर हिन्दू उत्सव आयोजन समिति मुरार द्वारा आज गुरूवार 3 सितम्बर को एक विशाल और भव्य ‘चतुर्थ मटकी फोड़ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। यह पारंपरिक प्रतियोगिता मुरार के ऐतिहासिक अग्रसेन चौक पर सायं 7 बजे से शुरू होगी। समिति के सचिव अमित सेठी और संयोजक अनुराग कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष मटकी फोड़ प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण बनाया गया है।
करीब 22 फीट की ऊंचाई पर बांधी जाने वाली माखन की मटकी को जो भी गोविंदा टोली इंसानी पिरामिड बनाकर सफलतापूर्वक फोड़ेगी, उसे 51हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मप्र बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल एवं विशिष्ट अतिथि मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, चैंबर ऑ$फ कॉमर्स के कार्यकारणी सदस्य संजय मंगल व ठेला व्यवसायी संघ के संरक्षक बृजेश दुबे होंगे। आयोजकों ने बताया कि मुख्य प्रतियोगिता से पूर्व बाजार में राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के नेतृत्व में ध्वज वाहक के साथ टीमों का मार्च पास्ट बैंड की धुन पर निकाला जाएगा। साथ ही छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में नजर आएंगे। आयोजन में हजारों की भीड़ को देखते हुए महिलाओं एवं बच्चों के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है, साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहेगा। प्रतियोगिता में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अधिकतम 8 टोलियों का ही चयन किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









