यूजीसी के विरोध में सडक़ पर उतरा सवर्ण समाज नारेबाजी करते हुए निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Sep 01 2026
भितरवार। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले यूजीसी कानून के विरोध में भितरवार क्षेत्र का सवर्ण समाज सडक़ पर उतर आया। आयोजित एक बैठक के बाद नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देते समय सवर्ण समाज के लोगों ने उक्त कानून को काला कानून बताते हुए सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी प्रकट की है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) को लेकर मंगलवार को सवर्ण समाज के लोग नगर की कृष्णा लॉज में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने एक बैठक की। जिसमें पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र दीघरा, मनेद्र सिंह परमार, पुरुषोत्तम दुबे, पार्षद राधेश्याम जैन ने यूजीसी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बैठक के बाद सभी सवर्ण समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए नगर में रैली निकाली। जो प्रमुख मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां सवर्ण समाज ने यूजीसी कानून वापस लेने एवं आर्थिक समानता के आधार पर आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम राजीव समाधिया को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि भारत सरकार द्वारा लागू किए जाने वाला यूजीसी कानून देश के युवा होनहार भविष्य को खराब करने बाला कानून है। जो अपने आप में भारत देश के युवाओं को दो वर्गों में बाला कानून होकर सवर्ण के जीवन को बर्बाद करने वाला काला कानून साबित होगा। इसलिए इसको तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। वहीं ज्ञापन में सवर्ण समाज ने बताया कि भारत देश में आरक्षण के आधार की भी पुन: गणना हो। और देश में लागू आरक्षण पर पुन: विचार कर देश में रहने वाले सभी वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था जाति के आधार पर न होकर आर्थिक समानता के आधार पर लागू किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









