निकाह से इनकार पर प्रेमी ने किशोरी का चुनरी से गला घोंटकर मार डाला, आरोपी और रिश्ते का भाई पकड़ा
Sep 01 2026
ग्वालियर।17 वर्षीय किशोरी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा ली। पुलिस ने किशोरी के परिजनों के संदेह के आधार पर जांच करते हुए उसके प्रेमी ईशान खान और रिश्ते के भाई अरबाज खान को पकड़ा है। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार भी जब्त कर ली है।
पुलिस के अनुसार, ईशान और किशोरी के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों परिवारों को रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन हाल ही में किशोरी ने उससे दूरी बनाने लगी थी। परिजन उसका रिश्ता कहीं और तय कर रहे थे. इसी बात से नाराज ईशान ने अरबाज के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पहले रेकी की और रविवार रात जब किशोरी साड़ी की दुकान से वापस घर जा रही थी, तभी दोनों ने उसे केआरजी कॉलेज के पास से जबरन उठा लिया। आरोपी उसे बलेनो कार में डालकर कैंसर पहाडिय़ा पर ले गए। जहां ईशान ने उससे निकाह करने के लिए कहा, तो किशोरी ने साफ इनकार कर दिया।
इसी बात पर ईशान भडक़ गया और दोनों में विवाद हो गया। ईशान के इशारे पर अरबाज ने किशोरी के हाथ पकड़ लिए और फिर प्रेमी ईशान ने चुनरी से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद दोनों शव को झाडिय़ों में फेंककर फरार हो गए। सोमवार सुबह झाडिय़ों में शव मिलने पर कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने जांच शुरू की।
दुकान के बाहर सीसीटीवी में दिखा आरोपी
पुलिस के बताया कि अवाड़ पुरा की रहने वाली किशोरी नया बाजार स्थित एक साड़ी सेंटर में काम करती थी। रविवार रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने ईशान पर संदेह जताया था। सीसीटीवी फुटेज में ईशान किशोरी की दुकान के बाहर रेकी करता दिखाई दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया। पूछताछ में सामने आया कि ईशान कार मांगकर ले गया थ।
पुलिस ने पहले अरबाज को पकड़ा उससे कड़ाई से पूछताछ के बाद सोमवार रात ईशान को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ में ईशान ने हत्या की बात कबूल की है। उसने बताया कि नाबालिग के शादी के लिए तैयार न होने पर उसने हत्या करने का फैसला पहले ही कर लिया था।
सीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। प्रारंभिक जांच में शादी से इनकार ही हत्या की मुख्य वजह सामने आई है. दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









