सात सूत्रीय मांगों को लेकर एएनएम का चरणबद्ध आंदोलन शुरू
Sep 01 2026
ग्वालियर। अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त एएनएम एसोसिएशन ने मंगलवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन के पहले दिन एएनएम ने काली पट्टी बांधकर काम किया और शासन के प्रति विरोध दर्ज कराया। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष विमलेश शर्मा ने बताया कि एएनएम की प्रमुख मांगों में प्रोत्साहन राशि, पदोन्नति, नर्सिंग कैडर, संविदा एएनएम का नियमितीकरण, एचआईएमएस पोर्टल, सार्थक एप एवं यूबिन पोर्टल से जुड़ी समस्याओं का निराकरण तथा आवास, जोखिम एवं आदिवासी क्षेत्र भत्ता शामिल हैं। इन मांगों को लेकर लंबे समय से शासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। विमलेश शर्मा ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में बुधवार को कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। एसोसिएशन ने शासन से मांगों का जल्द निराकरण करने की मांग की है।
आंदोलन में कुसुम आर्य, कल्पना सिंह, रेखा बघेल, आरती यादव, पूजा यादव, नीलम साहू, संगीता गर्ग, भारती वर्मा, सीमा शर्मा, वंदना यादव, गिरजा राजपूत, अनीता माहौर, राधा राठौर, सुमन कुशवाहा, दीप्ति रावत, सरिता देवी, संगीता भटनागर, नीतू राजपूत, दामिनी, रजनी गौड़, ममता भदौरिया, ममता बघेल, सुमन बघेल, सुचित्रा दत्ता, ममता चंदेरिया, वर्षा साहू, अनीता रजक, रेखा शर्मा, सावित्री परिहार सहित अन्य एएनएम शामिल रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









