विवेक मीणा के हत्यारों को पैर में लगी गोली, दो पकड़े, तीसरा अंधेरे में फरार
Sep 01 2026
ग्वालियर। 27 अगस्त की रात बहोड़ापुर के आनंद नगर में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या के मामले में मंगलवार तडक़े पुलिस और बदमाशों के बीच शॉर्ट एनकाउंटर हो गया। शंकरपुर स्टेडियम के पास पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार तीन आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी सौरभ यादव के पैर में गोली लगी। उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके साथी राहुल किरार को भी पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। तीसरा आरोपी लाला अग्रवाल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर सर्च कर रही है।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विवेक मीणा हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपी बाइक से तिघरा की ओर से पुरानी छावनी की तरफ निकलने की कोशिश में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शंकरपुर स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग कर घेराबंदी की।
बाइक सवार बदमाशों को पुलिस दिखाई दी तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की ओर से चार से पांच राउंड फायर किए गए, जिसमें एक गोली सौरभ यादव के पैर में लगी और वह बाइक से गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे और राहुल किरार को पकड़ लिया। वहीं बदमाशों की तरफ से तीन राउण्ड फायरिंग हुई है, जिसमें एक गोली मिस हो गई।
सात जिलों में दबिश के बाद मिली सफलता
हत्याकांड के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में छह विशेष टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों ने मुरैना, धौलपुर, आगरा, भिंड, शिवपुरी, दतिया और भोपाल सहित कई स्थानों पर दबिश दी। तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ग्वालियर से निकलकर धौलपुर और आगरा की ओर भागने की तैयारी में थे। उन्हें उम्मीद थी कि मध्यप्रदेश की सीमा पार करने के बाद पुलिस की पकड़ से बच जाएंगे। पुलिस को मिली सटीक सूचना के चलते उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।
सीएसपी कृष्णपाल सिंह के अनुसार, विवेक मीणा हत्याकांड के आरोपियों की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी सौरभ यादव पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल किरार को भी पकड़ लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी लाला अग्रवाल फरार है। उसकी तलाश जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









