कांग्रेस कमेटी ने गांधी प्रतिमा के नीचे 2 घंटे तक उपवास रखकर विरोध जताया
Sep 01 2026
ग्वालियर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उत्तराखंड के हल्द्वानी में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला कायम होने के बाद पार्टी के नेताओं में भारी गुस्सा है। केंद्र सरकार की साजिश बताते हुए एफआईआर दर्ज करने का विरोध शुरु हो गया है और जगह-जगह धरना, प्रदर्शन और उपवास रखकर विरोध जताया जा रहा है।
शहर में भी कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे 2 घंटे तक उपवास रखकर विरोध जताया और एफआईआर रद्द करने की मांग की। जिले में धारा 163 लागू होने के कारण कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन जुलूस या रैली में नहीं बदल सका।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंच का शुद्धिकरण किया। यह मामला तूल पकड़ गया और एक जगह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंच शुद्धिकरण को लेकर बयान दिया। इस बयान के बाद राजनीति शुरु हो गई और बात बढ़ गई। हल्दवानी में एक व्यक्ति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ वहाँ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करवा दिया। एफआईआर होते ही कांग्रेस में भूचाल आ गया और मंगलवार को जगह-जगह इसके खिलाफ प्रदेशभर में विरोध शुरु हो गया।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव तथा ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलवार को गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ गए और 2 घंटे तक उपवास किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि हल्दवानी में जिसने राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया है वह भाजपा का कार्यकर्ता है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के कहने पर मामला कायम कराया गया है। वहां सरकार भाजपा की है, इसलिए मनमानी की जा रही है और लोकतंत्र की धज्जियां बिखेरी जा रही हैं।
दो घंटे का उपवास रखने वालों में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, कांग्रेस नेता वीर सिंह तोमर, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, मीनू परिहार, मनोज शास्त्री, विक्रम शर्मा, सोनू राजावत, पिंटू राजपूत, गुड्डन कुशवाह सहित अन्य शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









