युवक का अपहरण कर मांगे तीन लाख बंधक कराया मुक्त, एक पकड़ा, एक हुआ फरार
Sep 01 2026
ग्वालियर। एक युवक को उसके दो परिचित अपने साथ ले गए और बंधक बनाकर मारपीट कर परिवार से तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर में बीते दिन की है। घटना का पता चलते ही हडक़ंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और युवक की तलाश शुरू की। करीब 18 घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने अगवा युवक को शिवपुरी से मुक्त कराकर एक आरोपी को पकड लिया है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर निवासी वीरू करण पुत्र रामशंकर करण प्राइवेट जॉब करता है। बीती दोपहर दो युवक आए और उसे अपने साथ ले गए। शाम को अचानक वीरू के नंबर से उसकी पत्नी के मोबाइल पर मैसेज आए और बताया गया कि वीरू को अपहरण कर लिया है और तीन लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई।
मामले का पता चलते ही वीरू के घर में हडक़ंप मच गया और परिजन भागे-भागे थानें पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो टीमें बनाई और युवक की तलाश शुरू कर दी। एक टीम में थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा और दूसरी में एसआई अजय सिकरवार को लगाया गया।
सीसीटीवी में ले जाते नजर आए युवक
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो दो युवक वीरू को ले जाते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह शिवपुरी के वैराड की मिली। इसका पता चलते ही पुलिस टीमें शिवपुरी पहुंची और वहां पर रात भर सर्च ऑपरेशन चला कर सुबह करीब नौ बजे अगवा युवक को मुक्त कराकर एक आरोपी वरूण बंजारा को दबोच लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी अरूण बंजारा फरार हो गया है। पुलिस अगवा युवक व आरोपी को लेकर ग्वालियर आ गई है।
सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि अपहृत युवक को शिवपुरी के बैराड़ से सकुशल मुक्त करा लिया गया है। मामले में शामिल वरुण बंजारा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी अरुण बंजारा फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









