जेयू 15 विभिन्न प्रशासनिक व एकेडमिक सेवाओं की फीस बढ़ाने की एआईडीएसओ ने की कड़ी निंदा
Sep 01 2026
ग्वालियर। छात्र संगठन एआईडीएसओ ग्वालियर इकाई द्वारा हाल ही में जीवाजी विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 15 विभिन्न प्राशासनिक और अकादमिक सेवाओं की फीस में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन दिया गया है।
जिला सचिव दीपक बरैया ने फीस बढ़ाने के निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम जानते है कि यह वृद्धि सीधे तौर पर गरीब, मध्यमवर्गीय एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के हज़ारों छात्रों के हितों पर कुठाराघात किया गया है विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यपरिषद द्वारा निर्धारित 5' सेवाओं में 33'से लेकर 376' तक कि मनमानी वृद्धि करके छात्रों पर भारी वित्तीय बोझ डाल दिया है। 10 वर्षों से फीस ना बढऩे जैसा कुतर्क देकर छात्र विरोधी नियमों को लागू करना किसी भी दृष्टि से न्यायसंगत नहीं है। अत: एआईडीएसओ छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए निम्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। जिसमें छात्रों द्वारा मांग की गई है कि उक्त सभी 15 सेवाओं की बढ़ी हुई फीस को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर पुरानी फीस संरचना बहाल की जाए, भविष्य में किसी भी प्रकार की फीस वृद्धि का पूर्ण तरीके से हम विरोध करते हैं। यदि इस जन-विरोधी निर्णय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्र समुदाय शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









