गोगाजीदेव का जीवन वीरता, त्याग और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक था:आशीष अग्रवाल

Sep 01 2026


ग्वालियर। लोकदेवता गोगा जी देव जन्मोत्सव के कार्यक्रम में वार्ड 28 में गोगाजीदेव के भक्त दिनेश लोधे के निवास पर छड़ी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भक्तिमय कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल थे। श्री अग्रवाल ने गोगाजी देव की छड़ी पर पूजा अर्चना एवं समरसता आरती की। साथ ही कहा कि गोगाजीदेव का जीवन वीरता, त्याग सामाजिक समरसता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक था।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले,दिनेश लोधे, हरिओम झा, प्रेम मंडेलिया, संजय राजे, गोपाल जाटव, बसंत गर्ग, राजेंद्र महोबिया, नरेंद्र खटीक, संजय लोधी, अरविंद बाल्मिकी, गगन लोधी, लव राठौर, राजेंद्र बाल्मिकी, राजकुमार पालिया सहित गोगाजीदेव के अनुयाई उपस्थित थे।