झाडिय़ों में मिला नाबालिग लडक़ी का शव, गला घोंटने के निशान
Aug 31 2026
ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र में कैंसर पहाडिय़ा मार्ग पर सोमवार सुबह झाडिय़ों में 17 साल की किशोरी का शव मिला है। मृतका के गले पर कसने के निशान मिले हैं। किशोरी के परिजनों ने महलगांव निवासी ईशान खान पर हत्या करने का शक जताया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंपू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा निवासी आयशा खान पुत्री इाकरार खान नया बाजार की एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी। बीती रात करीब 9:05 बजे उसने मां से फोन पर बात की थी। उसने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। करीब 10 मिनट बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू की और कंपू थाने में गुमशुदगी/अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।
रातभर तलाश करते रहे पुलिस-परिजन
पुलिस और परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे कैंसर पहाडिय़ा रोड पर झाडिय़ों में किशोरी का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन से शव की पहचान कराई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिजन को प्रेमी ईशान पर शक, जांच की मांग
परिजनों के मुताबिक किशोरी और महलगांव निवासी ईशान खान के बीच प्रेम प्रसंग था। उन्होंने ईशान पर हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
कुछ हुआ तो ईशान जिम्मेदार
किशोरी के मामा ने बताया कि घटना से पहले ही नाबालिग ने अपनी मां को बता दिया था कि अगर उसके साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए ईशान खान जिम्मेदार होगा। उन्होंने बताया कि साड़ी की दुकान पर काम करने वाली अन्य स्टाफ की लड़कियों ने बताया था कि कल दोपहर ईशान का फोन आया था और वह उसको धमका रहा था।
ढाई साल से थी दोस्ती
पुलिस जांच में पता चला है कि अनयना और इशान के बीच करीब ढाई साल से दोस्ती थी। रविवार रात इशान अपने दोस्त अरबाज के साथ कार से आया था। कई बार उसने अवाड़पुरा में किशोरी के घर के आस-पास चक्कर लगाए थे, इसके बाद वह दुकान पर पहुंचा और किशोरी को अपने साथ लेकर गया था, जिसे वहां पर काम करने वाली अन्य युवतियों ने देखा था।
बीती रात करीब 8 बजे दुकान से निकलने के बाद जब अनयना घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठाया। विरोध करने पर उसी की चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को कैंसर पहाड़ी की झाडिय़ों में फेंक दिया। परिजनों ने पुलिस को एक मोबाइल भी सौंपा है, जिसमें बातचीत के ऑडियो और वाट्सएप मैसेज मौजूद होने का दावा किया गया है।
सीसीटीवी में कैद हुई थी कार
पुलिस ने कुछ स्थानों पर सीसीटीवी खंगाले तो कई स्थानों पर कार कैद हुई है, जिसमें इशान अनयना को ले जाता हुआ नजर आया है। अब पुलिस अन्य सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे घटना स्थल तक के फुटेज मिल सके। इसका पता चलते ही पुलिस पहले महलगांव पहुंची और वहां से इशान को लिफ्ट करने के बाद सिरोल इलाके से अरबाज को उठा लिया है। अब पुलिस की टीमें उनसे पूछताछ करने में जुट गई हं, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके।
कंपू थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग और विवाद को हत्या की वजह मानकर चल रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में एसएसपी धर्मवीर सिंह का कीना है कि दो संदेही इशान और अरबाज पुलिस के पास हैं। इशान युवती का पुराना दोस्त है। अब दोनों से पूछताछ की जा रही है। वह गाड़ी भी मिल गई जिसमें रात को किशोरी को साथ लेकर यह दोनों निकले थे। अब पुलिस रात नौ बजे से लेकर सुबह तक के पूरे घटना क्रम को इनके ही मुंह से सुन रही है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में ही हकीकत सामने आएगी कि आखिर किशोरी की मौत कैसे हुई?
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









