लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा मिसेज ग्वालियर का फाइनल 16 सितंबर को
Aug 30 2026
ग्वालियर लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा महानगर में पहली बार मिसेज ग्वालियर प्रतियोगिता का आयोजन शहर के एक होटल में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी लायंस क्लब के अध्यक्ष धीरज भटनागर, किशोर सिंह चौहान, समशेद बेग, सुशील कटारे, नितिन अग्रवाल ने एक पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की महिलाओं की प्रतिभा व्यक्तित्व एवं आत्मविश्वास को एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का फाइनल राउंड 16 सितंबर को ग्रहण कैंसल मेला ग्राउंड के पास आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया प्रतियोगिता के लिए दो आयु वर्गों में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं वर्ग ए में 40 वर्ष तक की आयु तथा वर्ग बी में 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000 निर्धारित किया गया है, वहीं पंजीयन की अंतिम तिथि 6 सितंबर रखी गई है। आयोजन की विशेष बात यह रहेगी प्रतियोगिता भाग लेने वाली प्रत्येक प्रतिभागी को चांदी का राम दरबार एवं अन्यायुक्त प्रदान किए जाएंगे। तथा विजेताओं को लगभग 50000 का पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया प्रतियोगिता का स्क्रीनिंग राउंड 8 सितंबर को होटल लैंडमार्क के दरबार हॉल में आयोजित किया जाएगा वही इस आयोजन के लिए निर्णायक मंडल ने दिल्ली मुंबई एवं जयपुर से आने की अनुमति प्रदान की है। आयोजकों ने बताया की मिसेज ग्वालियर 2026 केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास व्यक्तित्व प्रतिभा और उनकी विशिष्ट पहचान को सम्मान देने का एक मंच है। आयोजन का उद्देश्य शहर की महिलाओं को आगे आने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने और एक नई पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है कार्यक्रम को लेकर तैयार में प्रारंभ हो चुकी हैं क्लब द्वारा वाले की महिलाओं से प्रतिष्ठित मंच का हिस्सा बने और अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









