बलराम महोत्सव 2 सितम्बर को, 30 हजार किसान भाग लेगें, कवि सम्मेलन भी
Aug 30 2026
ग्वालियर। ग्वालियर में 20 साल पहले वर्ष 2006 में शुरू किया गया बलराम महोत्सव इस साल से पूरे प्रदेश का महोत्सव बन गया है। 2 सितम्बर को ग्वालियर के मेला ग्राउण्ड में बलराम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंचल भर से 30 हजार किसान जुड़ेंगे। इस महोत्सव को प्राचीन परंपरा से जोडऩे के कन्हैया का लोक गायन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान कन्हैया गायेंगे। यह बात कार्यक्रम के संयोजक एवं अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
कार्यक्रम के संयोजक एवं अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि ग्वालियर में बलराम महोत्सव की 2006 में शुरूआत की थी, उस समय यह अंचल का महोत्सव होता था, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस महोत्सव को पूरे प्रदेश में मनाने की घोषणा की है और जगह-जगह तहसील, जिला स्तर पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि इस आयोजन में अंचल भर से 30 हजार किसान भाग लेने के लिए आएंगे। जो कि परंपरिक कन्हैया का गायन करेंगे।
इस आयोजन को भव्यरूप देने के लिए इस साल कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें ख्यातिनाम कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
बलराम महोत्सव में भाग लेने के लिए आने वाले किसानों के लिए भोजन आदि का प्रबंध मेला ग्राउण्ड में ही किया जाएगा, सारा कार्य व्यवस्थित तरीके से रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का वितरण किया जा चुका है।
कार्यक्रम के संयोजक एवं अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने कार्यभार संभालने के साथ ही सहकारिता विभाग को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए कम्प्यूराइज्ड करने की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इसके साथ ही प्रदेशभर के छोटेछोटे लगभग 10 लाख किसानों को सहकारिता से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें लाभ मिल सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









