शिक्षा के साथ-साथ सामुदायिक नेतृत्व, सामाजिक दायित्व एवं जनसेवा की भावना से जोडऩा पाठ्यक्रम का उद्देश्य: सुशील बरुआ
Aug 30 2026
ग्वालियर। मप्र जन अभियान परिषद, विकासखंड मुरार द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित कक्षाओं के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडेय रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रीति बाजपेयी एवं रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करते हुये कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामुदायिक नेतृत्व, सामाजिक दायित्व एवं जनसेवा की भावना से जोडऩा तथा उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्षम बनाना है।
मुख्य अतिथि डॉ. केशव पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समुदाय के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सरोकार, संवेदनशीलता तथा समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए कार्य करने की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम युवाओं को केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील नेतृत्वकर्ता बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। आज समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जो अपनी शिक्षा और ऊर्जा का उपयोग सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए करें। विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रीति वाजपेयी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह पाठ्यक्रम युवाओं को समाज से जोडऩे और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं को समझने, उनके समाधान के लिए पहल करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्रीमती उर्मिला कुशवाहा, श्रीमती कल्पना तिवारी, नरेंद्र कुमार, अजय कुशवाह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









