नीट पीजी परीक्षा में 1356 अभ्यर्थी हुए शामिल, प्रवेश से पहले कड़ी चेकिंग
Aug 30 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट पीजी परीक्षा रविवार 30 अगस्त को ग्वालियर में दो केंद्रों पर हुई। बड़ागांव और थाटीपुर में बनाए गए केंद्रों पर कुल 1,356 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की गई।
परीक्षार्थियों को सुबह 7 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य किया गया था। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले उनकी कड़ी चेकिंग की गई। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए बिना अनुमति वाले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य सामग्री केंद्र के बाहर ही रखवा दी गई। इनमें कैमरा, कैमरा वाले चश्मे, ईयरपीस और ब्लूटूथ शामिल थे। नोट्स, चिट्स, सादा कागज या नकल के लिए कोई भी सामान परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









