मैरिज गार्डनों में भोजन कांउटर तक दिव्यांगजनों की पहुंच को लेकर मंत्री एवं कलेक्टर द्वारा मैरिज गार्डन यूनियन को दिए कड़े निर्देश
Aug 30 2026
ग्वालियर।। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी मैरिज गार्डनों में दिव्यांगजनों की सुगम आवाजाही और भोजन काउंटर तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बाधारहित रैंप बनाए जाने को लेकर एक सराहनीय बड़ी संवेदनशील पहल करते हूऐ मप्र कांग्रेस कमेटी ई विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओर आरटीआई एक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने विगत दो माह पहले समाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को मांग पत्र दिया था। उक्त पत्र में की गई मांग को गंभीरता से लेते हुए दिव्यांग जनों से जुड़ी समस्या को दूर किए जाने हेतु मंत्री एवं कलेक्टर ने दिव्यांगजनों के प्रति अपनी पूर्ण संवेदनशीलता दिखाते हुए नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग को पत्र लिखा था।
उक्त पत्र को संज्ञान में लेते हुए ग्वालियर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग ने मैरिज गार्डन एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी महेश्वरी को एक आदेशित पत्र ज़ारी करते हुए लिखा ह कि आप ग्वालियर सीमा अंतर्गत आने वाले सभी मैरिज गार्डनों में दिव्यांग जनों के लिए बाधारहित रैम्प की विशेष व्यवस्था एवं भोजन कांउटर तक सुव्यवस्थित एवं आसान पहुंच की व्यवस्था सुनिश्चित करावे। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन मंत्री एवं कलेक्टर व नगर निगम प्रशासन ने यह आदेशित पत्र मैरिज गार्डन यूनियन के अध्यक्ष को जारी किया है। इस सराहनीय निर्णय पर सामाजिक कार्यकर्ता अनूप जौहरी ने सभी दिव्यांग जनों की ओर से मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर रुचिका चौहान का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए जौहरी ने इसे दिव्यांग समाज के सम्मान, स्वाभिमान और सुगम जीवन की दिशा में एक ऐतिहासिक और मानवीय कदम बताया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









