केंद्रीय जेल में महिला उत्थान मंडल की बहनों ने सैकड़ों बंदियों को बांधे रक्षा सूत्र
Aug 30 2026
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के महिला उत्थान मंडल के तत्वाधान में हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय जेल ग्वालियर में आधा दर्जन बहनों ने सैकड़ों बंदियों को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा बंधन पर्व मनाया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को दी।
प्रात: 10 बजे जेल में पहुंच कर जेल अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई सहमति पर पांच सैकड़ा बंदियों के साथ भव्य अनूठा रक्षा बंधन कार्यक्रम किया। जिसे जेल अधिकारियों द्वारा खूब सराहा गया। शुभारंभ जेलर प्रवीण त्रिपाठी की उपस्थिति में गुरु वंदना के साथ किया गया। उसके पश्चात उनके द्वारा उद्बोधन में गुरुदेव की प्रेरणा से उन्हें जेल को तपस्या स्थली बनाने की प्रेरणा देते हुआ कहा कि प्रारब्ध बेग से जेल में आ गए तो कोई चिंता मत करो, यही ध्यान भजन एकांत सेवन का लाभ लेकर मनुष्य जन्म सार्थक कर लो, यही हम बहनों का पुनीत पर्व पर आप सब भाइयों को आशिर्वाद है।
तत्पश्चात जेलर प्रवीण त्रिपाठी द्वारा महिला उत्थान मंडल की बहनों के भव्य कार्यक्रम की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। पंक्तिबद्ध सभी बंदियों को रक्षा सूत्र बांध कर केला फल इत्यादि का प्रसाद के साथ ऋषि प्रसाद ग्रंथ नि:शुल्क भेंट किए गए। केंद्रीय जेल में रक्षा बंधन कार्यक्रम में जेल सुप्रिटेंडेंट राकेश कुमार भागरे, जेलर आरजीपाल, एएस नरवरिया, प्रवीण त्रिपाठी, शिक्षक वंदना दीक्षित द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। महिला उत्थान मंडल पदाधिकारियों में श्रीमती कल्पना शर्मा अंजू सिकरवार, लता खत्री, उर्मिला सोनी सहित मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









