गैस्ट्रोएंटरोलॉजी परामर्श आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में 30 अगस्त को

Aug 29 2026

ग्वालियर। आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल ग्वालियर में वरिष्ठ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट सर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली के डॉ. शिवम खरे 30 अगस्त को प्रात: 10 से 2 बजे तक ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे। पेट, आंत, लीवर एवं पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित मरीज निर्धारित समय पर परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। लिवर संबंधित बीमारियों एवं फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, वायरल संक्रमण से होने वाली सूजन, लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर, जॉन्डिस (पीलिया), भूख कम लगना, पेट में सूजन या दर्द, थकान और कमजोरी, त्वचा और आँखों का पीला पडऩा, उल्टी या मितली । लिवर रोगों की शुरुआती अवस्था में पहचान और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। इसलिए यदि उपरोक्त लक्षण दिखाई दें तो विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। सीमित समय को ध्यान में रखते हुए पूर्व अपॉइंटमेंट लेना लाभकारी रहेगा। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट हेतु संपर्क करें: 07512454600 आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, ग्वालियर।