रक्षाबंधन पर केंद्रीय जेल में 8 हजार से ज्यादा बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, भावुक हुए भाई-बहन
Aug 28 2026
ग्वालियर। केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन का पर्व इस बार भी विशेष तरीके से मनाया गया। जेल प्रशासन ने बंदियों और उनकी बहनों की मुलाकात खुले आसमान के नीचे जेल परिसर में कराई। अपने भाइयों को राखी बांधने और उनका हाल-चाल जानने के लिए ग्वालियर सहित आसपास के जिलों से 8 हजार से ज्यादा महिलाएं केंद्रीय जेल पहुंचीं। मुलाकात से पहले सुरक्षा व्यवस्था के तहत महिलाओं की तीन स्थानों पर कड़ी चेकिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें जेल परिसर में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा कारणों से बाहर से किसी भी तरह की सामग्री जेल के अंदर ले जाने पर पूरी तरह रोक रही।
जेल प्रशासन की ओर से ही बहनों को राखी, मंगल तिलक के लिए कुमकुम-अक्षत और मिठाई की किट उपलब्ध कराई गई। इसके लिए 200 रुपए शुल्क लिया गया। बहनों ने जेल परिसर में अपने भाइयों का मंगल तिलक कर उन्हें राखी बांधी और मिठाई खिलाई। लंबे समय बाद भाई से मुलाकात और रक्षाबंधन का भावुक माहौल देखकर कई भाई-बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। बहनों ने भाइयों की सलामती और जल्द घर लौटने की कामना की।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
रक्षाबंधन के लिए जेल परिसर में विशेष मुलाकात व्यवस्था की गई। प्रवेश से पहले महिलाओं की तीन स्तर पर सुरक्षा जांच की गई। बाहर से राखी, मिठाई, कुमकुम, अक्षत या अन्य सामग्री लाने पर रोक रही। मुलाकात के दौरान पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। मोबाइल फोन, मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं थी।
शहर में रक्षाबंधन पर्व की धूम मची हुई है। पर्व को लेकर जहां घरों में बहने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारियों में जुटी थीं। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र तथा सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पर्व को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में इस पर्व को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र के कई स्थानों पर परिवारों ने सामूहिक रूप से रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









