आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर परिजनों ने किया चक्काजाम
Aug 28 2026
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर चौराहे पर बीती देर शाम ब्लैंकेट डिलीवरी बॉय विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को परिजन और बजरंग दल कार्यकर्ता सडक़ पर उतर आए। आरोपियों की पहचान होने के बावजूद 12 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने दोपहर करीब 2 बजे गोरखपुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझाइश दी, लेकिन प्रदर्शन बढऩे पर हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया।
सीसीटीवी फुटेज से तीन आरोरियों की हुई पहचान
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सात सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर लाल अग्रवाल, राहुल गट्टा और सौरभ यादव की पहचान हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों बाइक से आए थे और वारदात के बाद फरार हो गए। तीनों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विारदात बीती शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच हुई। आनंद नगर चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने विवेक के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि तीनों में से गोली किसने चलाई थी। हत्या के बाद परिजनों और साथियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर भी प्रदर्शन किया था। उस समय पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा दिया था। शुक्रवार दोपहर तक गिरफ्तारी नहीं होने पर दोबारा चक्काजाम किया गया। उधर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
सीएसपी किश्तेपाल सिंह ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में रवाना की गई हैं। समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया। इस दौरान स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









